फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gurus and saints have always given the message of welfare of the society: Dr. Arvind Sharma

गुरुओं व साधू-संतों ने हमेशा समाज के कल्याण का दिया संदेश : डॉ. अरविंद शर्मा

Mon, 03 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gurus and saints have always given the message of welfare of the society: Dr. Arvind Sharma
फोटो 19- सोनीपत के गोहाना ​स्थित गुरुनानक धर्मशाला में आयोजित रैन सभाई कीर्तन समागम में मौजूद स
गोहाना। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सच्ची भक्ति केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से होती है। जब हम हर कार्य में ईश्वर को शामिल करते हैं, सेवा, ध्यान, सत्संग को प्राथमिकता देते हैं तभी मन को वास्तविक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

डाॅ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीटा शर्मा के साथ शनिवार देर रात को गुरुनानक धर्मशाला में आयोजित रैन सभाई कीर्तन समागम में शिरकत कर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुओं व साधू-संतों ने हमेशा समाज के कल्याण के लिए संदेश दिया है। समाज को सही रास्ता दिखाने का काम किया है।
विज्ञापन

सहकारित मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गुरु नानक धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में सभा के प्रधान सुरेश मक्कड़, सोनू मक्कड़, रवि सिंधवानी, मनोज बजाज, दीक्षांत, सुरेश अरोड़ा, पारस वधवा, साहिल वधवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समागम जीवन के उद्देश्य को पहचानने का अवसर : सतनाम सिंह
आसन कलां गद्दीशीन सतनाम सिंह जोधका ने प्रवचन में कहा कि समागम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति व जीवन के सच्चे उद्देश्य को पहचानने का अवसर है। संत समागम का मुख्य उद्देश्य हर मानव तक ईश्वर ज्ञान यानि ब्रह्मज्ञान का संदेश पहुंचाना है ताकि हर व्यक्ति अपने मन से अज्ञान का अंधकार मिटाकर आत्मिक शांति व पवित्रता का अनुभव कर सके। प्रेम, नम्रता, भक्ति, एकता का वातावरण समागम को दिव्य बनाता है। संतों व भक्तों की संगति, सत्संग के संदेश, कविताएं, भजन, प्रवचन, गुरु चर्चा से माहौल में अनोखी भक्ति-भावना फैलती है। आत्ममंथन के माध्यम से संदेश है कि ईश्वर को पाने के लिए पहले स्वयं को समझना आवश्यक है। अपने भीतर झांककर यह देखना कि क्या हम आलोचना, ईर्ष्या, द्वेष से मुक्त हैं या नहीं।

फोटो 19- सोनीपत के गोहाना स्थित गुरुनानक धर्मशाला में आयोजित रैन सभाई कीर्तन समागम में मौजूद स

फोटो 19- सोनीपत के गोहाना स्थित गुरुनानक धर्मशाला में आयोजित रैन सभाई कीर्तन समागम में मौजूद स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed