फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gurukul continues to strengthen the culture and social system among the youth: Arvind Sharma

युवाओं में संस्कार और सामाजिक व्यवस्था मजबूत बना रहे गुरुकुल : अरविंद शर्मा

Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Gurukul continues to strengthen the culture and social system among the youth: Arvind Sharma
फोटो 10: सोनीपत के गुरुकुलम, जुआं के वार्षिकोत्सव के दौरान गो सेवा करते सहकारिता व पर्यटन मंत्र - फोटो : स्रोत: परिजन
सोनीपत। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि राष्ट्र व समाज को सशक्त बनाने वाले युवाओं को तैयार करने में गुरुकुल अहम योगदान दे रहे हैं। वैदिक काल से ही युवा पीढ़ी में संस्कार कूट-कूटकर भरने व सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम गुरुकुल कर रहे हैं। हमें गुरुकुल परंपरा को सम्मान देते हुए युवाओं व अभिभावकों को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को वैदिक ज्ञान योग महाविद्यालय गुरुकुलम, जुआं के 16वें वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आर्य समाज का आजादी आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। महापुरुषों ने न केवल राष्ट्रभाव को प्राथमिकता देते हुए एकजुटता को विस्तार दिया, बल्कि वैदिक काल की गुरुकुल व्यवस्था को निरंतर बढ़ाया। हमें गर्व है कि भारत में गुरुकुल व्यवस्था ने निरंतर ज्ञान के सभी क्षेत्रों से विद्यार्थियों को व्यापक ज्ञान से जोड़ा है। इसी ज्ञान के बूते युवाओं ने दुनिया में भारतीय विद्वता का झंडा लहराया है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल व्यवस्था बढ़ाने के लिए संतों के जो विचार हैं, उन्हें मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा, जिसे इसे बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। इस मौके पर आचार्य वेदनिष्ठ, स्वामी धर्मदेव, स्वामी सर्वानंद, मेजर सतपाल सिंधु, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुदेश, आचार्य वेदव्रत, मास्टर सुरजीत, सरपंच विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed