फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gumad Animal Hospital stuck for four years for 160 square yards of land

Sonipat News: 160 वर्ग गज जमीन के लिए चार साल से अटका गुमड़ पशु अस्पताल

Sun, 18 Jan 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gumad Animal Hospital stuck for four years for 160 square yards of land
सोनीपत। गांव गुमड़ में प्रस्तावित राजकीय पशु अस्पताल का निर्माण मुख्यमंत्री की घोषणा के चार वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सका है। पशु अस्पताल के लिए 160 वर्ग गज भूमि का चयन नहीं हो सका है। योजना को मंजूरी वर्ष 2022 में मिली थी। मामला लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग के बीच फंसा है।
विज्ञापन


योजना के तहत गुमड़, शाहपुर तगा और सांदल कलां में 160-160 वर्ग गज भूमि पर तीन राजकीय पशु अस्पतालों का निर्माण किया जाना था।अस्पतालों पर कुल 1.05 करोड़ रुपये खर्च होने थे। शाहपुर तगा और सांदल कलां के अस्पताल बन गए हैं पर गुमड़ का अटका हुआ है। इस पर 35 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने मई 2025 में गुमड़ में जमीन चयन की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को सौंप दी थी। विभाग को ग्रामीणों के सहयोग से भूमि उपलब्ध करानी थी लेकिन आठ माह बीतने के बावजूद वैकल्पिक स्थल का चयन नहीं हो पाया। इससे योजना को लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क की जमीन पर विरोध, विकल्प तय नहीं

शुरुआत में गांव के बीच स्थित पार्क की जमीन को पशु अस्पताल निर्माण के लिए चुना गया था लेकिन ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि यह पार्क बच्चों और बुजुर्गों के लिए एकमात्र सार्वजनिक स्थल है। यहां पशु अस्पताल बनने से न केवल सार्वजनिक सुविधा प्रभावित होगी। इसको लेकर मार्च 2025 में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से पार्क की जगह छोड़कर किसी अन्य स्थान का चयन करने की मांग की थी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बावजूद अब तक कोई दूसरा विकल्प सामने नहीं आ सका है।

चार गांवों को मिल सकता है लाभ

गुमड़ में पशु अस्पताल का निर्माण हो जाता है तो गुमड़ के साथ-साथ अहीर माजरा, अगवानपुर और शेखपुरा गांवों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिल सकती है। समय पर इलाज, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और पशु चिकित्सा सुविधाओं में सुधार संभव होगा। फिलहाल इन गांवों के ग्रामीणों को पशुओं के इलाज के लिए गन्नौर स्थित पशु अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे खासकर आपात स्थितियों में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।


गांव गुमड़ में पशु अस्पताल निर्माण के लिए जमीन चयन की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को सौंपी गई है। जमीन न मिलने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। पशुपालन विभाग की ओर से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। लोक निर्माण विभाग तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवा देगा। -अभिषेक जाटान, कार्यकारी अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed