{"_id":"602970208ebc3ee8fc534d34","slug":"group-of-stolen-arrested-mobile-and-cash-found-sonipat-news-rtk5954177121","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो सगे भाई व एक नाबालिग आरोपी शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की सात वारदात से पर्दा उठा है। आरोपियों से चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। चोरी की अन्य वारदात के खुलासे के लिए तीन आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी विपिन कादियान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शहर में शटर उखाड़कर दुकानों में चोरी करने की कई घटनाएं सामने आई थीं। जिस पर एसपी सोनीपत ने कई टीमों का गठन किया था। सिविल लाइन एसएचओ दर्पण सिंह व सिक्का कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार देर रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से संदिग्ध सामान मिला। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान रंजन उर्फ जूड़ी व बिंदन और रोहित के रूप में हुई। यह तीनों जनता कालोनी के रहने वाले हैं और रंजन व बिंदल सगे भाई है। इनके साथ गिरफ्तार किया गया चौथ आरोपी नाबालिग है और कुंडली क्षेत्र का रहने वाला है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने सात दुकानों में चोरी की वारदात कुबूल की है। चोरों ने किराना स्टोर, मोबाइल शॉप, कन्फेशनरी की दुकान व कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। इनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन, स्पीकर, लीड व 1200 रुपये की नकदी बरामद की गई है। एसएचओ दर्पण सिंह ने बताया कि आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनसे शहर में हुई चोरी की अन्य वारदात के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
इन दुकानों पर वारदात की कुबूल
- ओल्ड डीसी रोड से अशोक कंफेक्शनरी की दुकान में चोरी की।
- ओल्ड डीसी रोड पर मोहक कन्फेशनरी की दुकान में चोरी
- नंदवानी नगर के प्रेम किराना स्टोर में चोरी की
- राजू किराना स्टोर में चोरी की
- मक्खनलाल किराना स्टोर में चोरी की वारदात कबूल की
- कच्चे क्वार्टर में रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी की
- गांधी चौक के पास मोबाइल की दुकान में चोरी कबूल की
महज दो मिनट में शटर उखाड़ देता है बिंदन
गिरफ्तार आरोपी बिंदन महज दो मिनट में हाथों से खींचकर ही शटर को उखाड़ देता है। वह शटर को पकड़कर बाहर की ओर खींचता है और उसमें अंदर जाने लायक जगह बना लेता है। उसने अपने भाई रंजन को भी शटर उखाड़ने की जानकारी देना शुरू कर दिया है। अपने अन्य साथियों को वह शटर उखाड़ने के तरीके की जानकारी नहीं देता है।
एक माह पहले ही जेल से आया बिंदन
रोहित ने पुलिस को बताया कि बिंदन एक महीने पहले जेल से आया है। उसके आते ही चोरी करना शुरू कर देते हैं। वह एक महीने से कुंडली क्षेत्र में चोरी की वारदात कर रहे थे। वहां पर धरने व आसपास के बाजार में चोरी करते थे। अब वहां पर सख्ती हो गई है। उसके बाद उन्होंने सोनीपत में वारदात करना शुरू कर दिया।
नशे के लिए करते थे चोरी
पकड़े गए आरोपी नशा करते हैं। वह इंजेक्शन लगाने और नशे की गोली खाकर नशा करते हैं। मेडिकल स्टोर से काफी महंगे दामों में गोली-इंजेक्शन मिलते हैं। इसके लिए चोरी करके रुपयों की व्यवस्था करते हैं। इनसे पुलिस को दोहरी लीड मिली है। उन्होंने पुलिस को बता दिया है कि नशे के लिए इंजेक्शन और गोली किस मेडिकल स्टोर से बेची जा रही हैं। इसके साथ ही स्मैक व चरस कहां से बेची जा रही है। अब पुलिस के निशाना उन पर है।
वर्जन
चोरी के चार आरोपी काबू किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को टीम बनाकर गश्त बढ़ाने और हर संदिग्ध पर नजर रखने को कहा गया है। जिसके बाद आरोपी पुलिस गिरफ्त में आएं। सभी को अपने क्षेत्रों में हुई घटनाओं में आरोपियों को काबू करने को कहा गया है। कानून व्यवस्था के पालन और बाजार-प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी।