{"_id":"696be8c1f3451acfee090018","slug":"grape-4-implemented-again-construction-work-stopped-sonipat-news-c-197-1-snp1001-148354-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रैप-4 फिर लागू, निर्माण कार्य पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रैप-4 फिर लागू, निर्माण कार्य पर लगी रोक
Sun, 18 Jan 2026 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत के कामी रोड पर सुबह दस बजे छाए कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ने के बाद एक बार फिर ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं जिनका असर सोनीपत में भी दिखाई देने लगा है।
शनिवार को सोनीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स 133 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है लेकिन मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। ग्रैप-3 के तहत जिले में निजी निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी तरह का ईंधन जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा ईंट भट्ठा, स्टोन क्रशर और हॉट मिक्स प्लांट को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने निजी वाहन का कम से कम उपयोग करने की अपील की है। प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने शहर में रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई कराई।
विज्ञापन
मौसम बढ़ा रहा परेशानी
मौसम ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोनीपत के सरगथल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह छाया घना कोहरा
शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और इसका असर करीब पौने 11 बजे तक बना रहा। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को खासा सतर्क होकर चलना पड़ा। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली और लोग छतों व पार्कों में धूप सेंकते नजर आए लेकिन ठंडी हवा के चलते ठंड पूरी तरह कम नहीं हो सकी। शाम होते-होते एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई।
वर्जन
अभी ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। एनसीआर में जब तक हवा की रफ्तार नहीं बढ़ती या बारिश नहीं होती तब तक वायु गुणवत्ता में बड़े सुधार की उम्मीद कम है। ऐसे में ग्रैप-4 की पाबंदियों के साथ-साथ लोगों की सतर्कता ही प्रदूषण और ठंड दोनों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय मानी जा रही है। डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ, केवीके, सोनीपत।