फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grape-4: Fine of Rs 2.60 lakh imposed for construction amid restrictions at 10 places including Milton Factory

ग्रैप-4: मिल्टन फैक्टरी समेत 10 स्थानों पर पाबंदी के बीच निर्माण करने पर 2.60 लाख का जुर्माना किया

Thu, 21 Nov 2024 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Grape-4: Fine of Rs 2.60 lakh imposed for construction amid restrictions at 10 places including Milton Factory
फोटो 17: सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड के पास पाबंदी के बीच नगर निगम की टीम ने पकड़ी तैयार की गई निर्
सोनीपत। ग्रैप-4 का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को नगर निगम ने मिल्टन फैक्टरी समेत 10 स्थानों पर पाबंदी के बावजूद निर्माण जारी रखने पर कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को रुकवाया और 2.60 लाख रुपये का जुर्माना किया है। वहीं, 40 लोगों पर पहले किया गया 7.78 लाख का जुर्माना जमा न कराने पर निगम ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस से पत्र व्यवहार किया है।
विज्ञापन

ग्रैप-4 लागू होने के बाद निर्माण व तोड़फोड़ की कार्रवाई पूरी तरह से बंद है। उसके बावजूद ग्रैप के नियमाें का उल्लंघन किया जा रहा है। नगर निगम के सहायक अभियंता मनजीत दहिया के नेतृत्व में भवन निरीक्षकों की टीम सबसे पहले मिल्टन फैक्टरी में पहुंची। वहां पर टीम ने निर्माण होता देखकर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। वहीं, ओल्ड डीसी रोड पर दो, पुराने औद्योगिक क्षेत्र में एक और मॉडल टाउन में छह स्थानों पर टीम ने जाकर निर्माण रूकवाया। टीम ने 2.10 लाख रुपये का जुर्माना किया है। दूसरी तरफ ग्रैप लागू होने की शुरुआत से ही नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की भवन शाखा ने 19 नवंबर तक 40 लोगों पर 7.78 लाख का जुर्माना किया है, लेकिन लोगों ने जुर्माना राशि निगम कार्यालय में जमा नहीं कराई है। नियमों का उल्लंघन करने व जुर्माना जमा न कराने पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने संबंधित थानों को मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed