फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grape-4: Fine of five thousand rupees for burning garbage in CRA College campus

ग्रैप-4: सीआरए कॉलेज परिसर में कूड़ा जलाने पर पांच हजार का जुर्माना

Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Grape-4: Fine of five thousand rupees for burning garbage in CRA College campus
सोनीपत। नगर निगम की ओर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 के तहत लगातार निगरानी की जा रही है। नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सीआरए कॉलेज परिसर में पहुंचे। वहां के कर्मचारियों की ओर से एकत्रित किए गए कूड़े को पाबंदी के बावजूद जलाया जा रहा था। इस पर मुख्य सफाई निरीक्षक ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का जुर्माना किया। साथ ही कहा कि कूड़ा जलाने के बजाय निगम निगम की ओर से भेजे जा रहे वाहन में कूड़ा डाले। अगर दोबारा से कूड़ा जलाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद नगर निगम की टीम महलाना रोड पर पहुंची। जहां पर एक दुकानदार की ओर से सड़क किनारे कूड़ा जलाया जा रहा था। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 500 रुपये का जुर्माना किया गया। निगम अधिकारी ने कहा कि टीम की ओर से लोगों को ग्रैप के नियमों का पालन कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed