फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grap-4: Stopped construction work at seven places and fined Rs 1.30 lakh

ग्रैप-4: सात जगह निर्माण कार्य रुकवाकर 1.30 लाख का जुर्माना किया

Fri, 22 Nov 2024 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Grap-4: Stopped construction work at seven places and fined Rs 1.30 lakh
फोटो 36: सोनीपत में पाबंदी के बावजूद निर्माण कार्य में जुटे मजदूर। स्रोत: नगर निगम
सोनीपत। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार लाने के लिए ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रैप)-4 लागू कर रखा है। उसके बाद भी लोग ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने से पीछे नहीं हट रहे। नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को नगर निगम ने शहर में सात स्थानों पर पाबंदी के बावजूद निर्माण जारी रखने पर कार्रवाई की। 1.30 लाख रुपये का जुर्माना किया। नगर निगम के सहायक अभियंता मनजीत दहिया के नेतृत्व में भवन निरीक्षकों की टीम सबसे पहले नागरिक अस्पताल के पास निर्माण रूकवाया। मॉडल टाउन में दो जगहों पर और गोहाना रोड पर चार जगहों पर निर्माण होता मिला। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी निर्माण कार्य रुकवाए और 1.30 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही लोगों को चेतावनी दी कि ग्रैप-4 में पाबंदी के बावजूद अगर दोबारा निर्माण करने की कोशिश की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रैप जारी होने के चलते निर्माण पूरी तरह से बंद है। नगर निगम की तरफ से की जा रही कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed