फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grandson accused of house theft with friends, three arrested, 4 lakh cash and jewellery recovered

Sonipat News: पाेते पर ही साथियों के साथ मिलकर घर में चोरी का आरोप, तीन गिरफ्तार, 4 लाख नकद व गहने बरामद

Wed, 25 Feb 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Grandson accused of house theft with friends, three arrested, 4 lakh cash and jewellery recovered
चोरी के आरोप में गिरफ्तार ​शिकायतकर्ता का पोता व अन्य युवक। संवाद
गोहाना। देवीपुरा चौकी क्षेत्र के देवीपुरा में एक बुजुर्ग महिला के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार युवकों में शिकायतकर्ता महिला का पोता भी शामिल है, जिस पर दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

देवीपुरा निवासी बुजुर्ग महिला सुशीला ने 19 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसके घर से करीब चार लाख रुपये नकद और सोने के गहने चोरी हो गए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

देवीपुरा चौकी इंचार्ज सतीश ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा है। इनमें एक महिला का पोता है, जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से चार लाख रुपये नकद और कुछ सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद सभी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed