फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grand welcome for Harvika upon her return after winning the gold medal.

Sonipat News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हरविका का जोरदार स्वागत

Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Grand welcome for Harvika upon her return after winning the gold medal.
फोटो : सोनीपत के जीवन नगर में नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता हरविका का स्वा
सोनीपत। जीवन नगर की खिलाड़ी हरविका परूथी का रोल बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर शहर लौटने पर परिजनों और प्रशिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। उत्तराखंड के देहरादून में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित दूसरी मिनी अंडर-11 राष्ट्रीय नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में हरविका ने टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

हरविका के पिता संदीप परूथी और मां सोनाली परूथी ने बताया कि बेटी पिछले ढाई साल से प्रशिक्षक अमित सैनी, विनोद कुमार और अंशिका के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रही है। इससे पहले फरवरी में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुई राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप के अंडर-11 वर्ग में उसने कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2025 में रोहतक में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी वह राज्य टीम के साथ कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उसका नॉर्थ जोन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन

प्रशिक्षक अमित सैनी और विनोद कुमार ने कहा कि हरविका ने नियमित अभ्यास और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को इससे निराश नहीं होना चाहिए। हरविका के प्रदर्शन से परिजनों और प्रशिक्षकों में खुशी है। उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed