{"_id":"6a0fc04c32a3fa947e04abbb","slug":"graduate-student-dies-after-drowning-in-swimming-pool-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग पूल में डूबा क्रिकेटर: राई के खेल विश्वविद्यालय में हादसा, सवाल-अच्छा तैराक था निशांत फिर डूबा कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विमिंग पूल में डूबा क्रिकेटर: राई के खेल विश्वविद्यालय में हादसा, सवाल-अच्छा तैराक था निशांत फिर डूबा कैसे
Fri, 22 May 2026 08:02 AM IST
Vijay Singh Pundir
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 22 May 2026 08:02 AM IST
सार
निशांत गौतम क्रिकेट का अभ्यास करने के बाद अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय के तरणताल में पहुंचा। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ मौजूद सहपाठियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
निशांत गाैतम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के तरणताल (स्विमिंग पूल) में डूबने से क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों, छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
साउथ दिल्ली के गौतम नगर स्थित हाउस नंबर-बी 200 निवासी निशांत गौतम खेल विश्वविद्यालय, राई से एक साल का क्रिकेट का पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे। वह फिलहाल विश्वविद्यालय हॉस्टल में रह रहे थे। उनके कोर्स के दो माह बचे थे। फिलहाल विवि में कोर्स की परीक्षा चल रही है और वीरवार को ही पहला पेपर था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दिन में परीक्षा देने के बाद उन्होंने शाम को क्रिकेट का मुकाबला खेला था। बाद में वह रात करीब साढ़े आठ बजे नहाने के लिए तरणताल में चले गए। उनके साथ उनके अन्य सहपाठी भी थे। साथ ही तरणताल व क्रिकेट कोच भी मौजूद थे। निशांत गौतम अच्छे तैराक बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तरणताल में नहाते समय वह अचानक डूब गए। जिससे वहां मौजूद सहपाठियों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात तक विश्वविद्यालय परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Trending Videos