फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government's 'focus' on Sonipat which gives five seats

Sonipat News: पांच सीट देने वाले सोनीपत पर सरकार का ‘फोकस’

Fri, 18 Oct 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Government's 'focus' on Sonipat which gives five seats
सोनीपत। विधानसभा चुनाव में छह में से पांच सीट भाजपा को देने वाले सोनीपत पर नायब सैनी सरकार भी मेहरबान होने लगी है। सोनीपत के लोगों ने जहां चार सीटों पर कमल खिलाया, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को जीत दिलाकर उनका समर्थन भी भाजपा को मिलने से जिला भगवामय हो गया है। ऐसे में सरकार के गठन के बाद ही सोनीपत की गोहाना सीट से पहली बार विधायक बने डॉ. अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री बना बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर डॉ. अरविंद शर्मा को जगह देकर भाजपा ने सोनीपत को तो तवज्जो दी है, साथ ही ब्राह्मण समुदाय को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया है। भाजपा सरकार के अंतिम चरण में नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनाते ही सोनीपत से ब्राह्मण चेहरे मोहन लाल बड़ौली पर प्रदेश सरकार ने दांव खेलते हुए उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी थी। इस पर खरे उतरते हुए उन्होंने भाजपा को निराश भी नहीं किया। प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले में चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली तो गन्नौर सीट पर विजयी रहे देवेंद्र कादियान का भी समर्थन मिल गया। अब सरकार ने हुड्डा का गढ़ कहे जाने वाले जिले को तरजीह देने की पहल भी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष के बाद यहां से कैबिनेट मंत्री बनाना सरकार के विशेष फोकस को इंगित करता है।
विज्ञापन


गोहाना को जिला बनाने की उम्मीद बढ़ी

गोहाना विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़ने के बाद भाजपा के 57 साल के सूखे को खत्म करने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाने से गोहाना को जिला बनाने की उम्मीद बढ़ गई है। पहली बार विधायक बनते ही कैबिनेट मंत्री बने डॉ. अरविंद शर्मा अक्सर अपनी सभाओं में लोगों से कहते थे कि वह छह माह में गोहाना को जिला बनवा देंगे। अब लोगों को आस है कि जल्द गोहाना जिला बनेगा और विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएमडीए को लग सकेंगे पंख

जिले को पहले ही सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) बनाया जा चुका है। ऐसे में अब प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार के गठन में सोनीपत की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि एसएमडीए के तहत होने वाले विकास कार्यों में तेजी आएगी। इससे विकास को पंख लग सकेंगे। सोनीपत अब गुरुग्राम व फरीदाबाद की तर्ज पर महानगर बनने की तरफ अग्रसर हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed