{"_id":"62c1f3337457a059a0646e7d","slug":"government-will-conduct-census-of-bc-and-sc-through-family-identity-card-ranbir-gangwa-sonipat-news-rtk651331935","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पहचानपत्र जरिये बीसी व एससी की जनगणना करेगी सरकार : रणबीर गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पहचानपत्र जरिये बीसी व एससी की जनगणना करेगी सरकार : रणबीर गंगवा
विज्ञापन
गोहाना में समारोह के दौरान गुरु दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप जलाते विधानसभा के डिप्टी स्प?
- फोटो : Sonipat
सेक्टर-7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने दीप जलाकर किया। गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समिति व समस्त प्रजापति समाज की ओर से यह समारोह आयोजित किया। समारोह की अध्यक्षता हरियाणा माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र गंगवा ने की।
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार इसी महीने परिवार पहचान-पत्र जरिये बीसी व एससी की जनगणना करेगी। उन्होंने महापुरुष किसी एक जाति व समाज के नहीं, बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। हमें गुरु दक्ष प्रजापति की शिक्षाओं का अनुसरण करके आगे बढना चाहिए। साथ ही अपने बच्चों को भी बेहतर शिक्षा दिलानी चाहिए। जिससे वर्तमान के शिक्षण व कंपीटिशन भरे दौर में आगे बढ़कर वह अपनी व समाज की उन्नति कर सकें।
उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भाजपा सरकार ने बेहतर कदम उठाए हैं। पिछड़ा वर्ग के जिन युवाओं को राजनीतिक संरक्षण व अधिक रुपये न होने के कारण नौकरी नहीं मिलती थी, अब वह बेहतर शिक्षा के माध्यम से नौकरियों की परीक्षा उत्तीर्ण करके विभिन्न पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। इसके बाद आयोजक समिति की तरफ से डिप्टी स्पीकर को शहर में धर्मशाला बनाने के लिए सेक्टर में जमीन मुहैया कराने का मांगपत्र सौंपा। इस पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने समिति को जमीन के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन करने के लिए कहा। इसके साथ ही सरकार से तुरंत आवेदन स्वीकृत कराने के अलावा धर्मशाला बनवाने का वादा किया। उनके अलावा नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी, अशोक वर्मा व सतबीर वर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इस दौरान रामदिया रत्तेवाल, रामकुमार प्रजापति, शेर सिंह बेड़वाल, नरेश प्रजापति, हवा सिंह वर्मा, डॉ. सुनील प्रजापति, शिव कुमार रंगीला, पूर्व पार्षद नान्हा राम, खेमचंद, रामभगत फौजी, सुनील प्रजापति, विक्रम, कर्ण सिंह, सुनील, अशोक, कुलदीप, राकेश आदि मौजूद रहे।