{"_id":"6ab587d1a5498b4f540eb67c","slug":"government-should-stop-crime-drugs-and-unemployment-induraj-narwal-sonipat-news-c-197-1-snp1017-161162-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध, नशे और बेरोजगारी पर रोक लगाए सरकार : इंदुराज नरवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध, नशे और बेरोजगारी पर रोक लगाए सरकार : इंदुराज नरवाल
विज्ञापन
फोटो - महमूदपुर गांव में चौपाल का उद्घाटन करते हुए विधायक इंदुराज नरवाल। स्रोत प्रवक्ता
गोहाना। विधायक इंदुराज नरवाल ने प्रदेश सरकार से अपराध और नशे पर रोक लगाने, बेरोजगारी दूर करने तथा सरकारी स्कूलों को बंद नहीं करने का संकल्प लेने की मांग की। उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दूर करने के साथ प्रदेश में बड़े उद्योग स्थापित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही।
वीरवार को विधायक महमूदपुर गांव में 12 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से नवनिर्मित एससी चौपाल का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। उनके अनुसार, शिक्षित युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे अपराध बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जगशेर नूरनखेड़ा, सरपंच सतपाल मान और ठेकेदार वेदपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।