फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government should start government procurement of mustard: Gurnam Singh Chaduni

सरसों की सरकारी खरीद शुरू करें सरकार : गुरनाम सिंह चढूनी

Thu, 13 Feb 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 13 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Government should start government procurement of mustard: Gurnam Singh Chaduni
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है। सरकार सरसों की सरकारी खरीद करें। सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। किसानों को अपनी फसलें व्यापारियों को बेचनी पड़ रही हैं। गुरनाम सिंह बुधवार को गांव छिछड़ाना में किसानों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर रही। सरकार अब मंडियों को लेकर नया कानून लेकर आ रही है। इस कानून में पहले के तीन कृषि कानूनों को भी मर्ज कर दिया है। यह कानून लागू होने से प्रदेश में मंडी व्यवस्था कमजोर होगी। किसान इन कानूनों का विरोध करेंगे। किसानों की मांगों को लेकर कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में 17 फरवरी को बैठक की जाएगी। इसमें किसान संगठनों का विस्तार करने और आगामी रणनीति तैयार करने का काम किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल, कृष्ण मलिक, संदीप मलिक, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed