फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government should remove the ban on 10 year old tractors soon

Sonipat News: 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर लगा प्रतिबंध जल्द हटाए सरकार

Mon, 24 Mar 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government should remove the ban on 10 year old tractors soon
सोनीपत। दिल्ली एनसीआर में 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर लगाए प्रतिबंध के खिलाफ गांव मनौली में रविवार को किसान पंचायत हुई। इसमें किसानों ने सरकार से प्रतिबंध को तत्काल हटाने की मांग की। उनका कहना था कि यह प्रतिबंध न केवल उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रहा है, बल्कि खेती किसानी को भी मुश्किल बना रहा है।
विज्ञापन

किसान विपिन चौहान, नफे सिंह, कृष्ण, सुखबीर, नरेंद्र, प्रशांत ने कहा कि खेती में ट्रैक्टर उनकी रीढ़ की हड्डी के सामान है। इस पर अचानक प्रतिबंध लगाना न्यायसंगत नहींं है। कई किसानों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नरेला अनाज मंडी में उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए। उन्हें ज्यादा धनराशि देकर अपने ट्रैक्टरों को छुड़ाना पड़ा। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध हटाया जाए और उनके साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए। नहीं तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने यह भी कहा कि सरकार को कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए, जिससे उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहे और खेती किसानी बाधित न हो। इस दौरान गौरा नांगल, रामस्वरूप, नंदकिशोर चौहान, दुष्यंत, मास्टर बालकिशन, रिछपाल, रामनिवास व सुधीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed