फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government should call for talks, there will be no need to increase the strike

Sonipat News: सरकार वार्ता के लिए बुलाए, हड़ताल बढ़ाने की नहीं आएगी नौबत

Thu, 11 Jan 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Government should call for talks, there will be no need to increase the strike
सोनीपत लघु सचिवालय में धरना स्थल पर पटवारी व कानूनगो को संबोधित करते द रेवेन्यू पटवार एवं कानून
सोनीपत। पे ग्रेड बढ़वाने व अन्य मांगों को लेकर पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। लघु सचिवालय में धरना स्थल पर द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर चहल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार वार्ता के लिए उन्हें बुलाती है तो उन्हें अपनी हड़ताल बढ़ाने की नौबत नहीं पड़ेगी। सरकार ने अभी तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। जिसकी वजह से प्रदेशभर के सभी पटवारियों व कानूनगो में रोष जारी है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जयवीर चहल ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह जनता को परेशान करने में हक में नहीं है। अगर सरकार उनकी मांगों का समाधान कर दें तो वह अपनी हड़ताल को समाप्त कर देंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से पटवारियों की भर्ती न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मचारी राजस्व रिकॉर्ड के साथ कोई भी छेड़खानी कर सकता है। नायब तहसीलदार पद के लिए विभागीय परीक्षा को साल में दो बार होने का प्रावधान है लेकिन अभी तक तीन साल से परीक्षा नहीं कराई गई। धरना स्थल पर आप नेताओं ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed