फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government Secondary School Kabirpur got the title of Sundar School

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कबीरपुर को मिला सुंदर स्कूल का खिताब

Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Government Secondary School Kabirpur got the title of Sundar School
सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर विजयी चिह्न बनाते राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कबी? - फोटो : Sonipat
शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें कबीरपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल को अब एक लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप मिलेगी, जिसे स्कूल की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल की मुख्याध्यापिका अनीता शर्मा बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गत वर्ष आवेदन किया था। इसके बाद स्कूल में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। यही नहीं स्कूल में विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के साथ ही सभी सुविधाएं मुहैया करवाई गईं। स्कूल मेें शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर तरीके से चलाने और विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की तरफ भी ध्यान दिया जाता है। शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी ने दिसंबर में निरीक्षण करने के बाद साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के आधार पर अंक दिए थे। इसमें स्कूल को जिले में प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि स्कूल को इससे पहले ब्लॉक स्तर पर भी प्रथम स्थान मिला था। उन्होंने बताया कि स्कूल को मिली इनामी राशि विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक विकास व स्कूल के सुंदरीकरण के कार्य पर खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल को सुंदर बनाने व बेहतर रखरखाव में हिंदी अध्यापक सतीश कुमार छिक्कारा, अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों का भी योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed