फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government School Asadpur Nandanour won the science drama competition

Sonipat News: राजकीय विद्यालय असदपुर नांदनौर ने जीती विज्ञान नाटक प्रतियोगिता

Wed, 10 Sep 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Government School Asadpur Nandanour won the science drama competition
फोटो 04- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित बीआरसी हॉल में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता म
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से माॅडल टाउन स्थित बीआरसी हॉल में मंगलवार को खंडस्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न निजी और राजकीय विद्यालयों के कक्षा छठी से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने रचनात्मकता और वैज्ञानिक ज्ञान को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान की। कार्यक्रम समन्वयक बीआरपी सुनीता रोहिल्ला सहित बीआरसी कार्यालय के एबीआरसी, बीआरपी ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जागरूकता, रचनात्मकता व सार्वजनिक बोलचाल, व्यवहार कौशल को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना जरूरी है। शिक्षा से जहां विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है वहीं प्रतियोगिता व खेलाें से मानसिक व शारीरिक विकास होता है इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका पीजीटी तेज सिंह, ईएसएचएम सुशील कुमार, पीजीटी प्रीति ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों की टीम रही विजेता
खंडस्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, असदपुर नांदनौर ने प्रथम, ब्राइट स्कॉलर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत ने द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी हकीकत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम समन्वयक बीआरपी सुनीता रोहिल्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
खंडस्तरीय कल्चर फेस्ट में जलवा बिखेरेंगे विद्यार्थी
बीआरपी ने बताया कि विभाग की ओर से हिंदी पखवाड़ा के तहत 10 सितंबर को मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कविता पाठ, चित्र देखकर कविता लेखन, कहानी लेखन, घटना वर्णन पर लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में खंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन तीन समूहों कक्षा चौथी-पांचवीं, छठी से आठवीं, नौवीं से 12वीं तक के लिए होगा। इसके बाद 12 सितंबर को मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में खंडस्तरीय कल्चर फेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी दो समूहों में भाग लेंगे। लोक नृत्य, एकल नृत्य, लोक गीत, रागनी, लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के विजेताओं को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

फोटो 04- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित बीआरसी हॉल में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता म

फोटो 04- सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित बीआरसी हॉल में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed