फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government's focus is on not recruiting teachers and closing schools: Deependra Hooda

अध्यापकों की भर्तियां न करने व स्कूलों को बंद करने पर है सरकार का सारा ध्यान : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 31 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Government's focus is on not recruiting teachers and closing schools: Deependra Hooda
सोनीपत। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार का सारा ध्यान अध्यापकों की भर्तियां न करने व स्कूलों को बंद करने पर है। यह बात उन्होंने मंगलवार को बहालगढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी, अहंकार व अग्निपथ योजना के विरोध में होने वाली हल्ला बोल रैली के लिए जिले के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों को परखा, जिम्मेदारियां सौंपी व ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा रोजगार देने वाला प्रदेश था, लेकिन बीजेपी-जेजेपी सरकार ने इसे बेरोजगारी वाला प्रदेश बना दिया। सोनीपत में अगर रेल कोच फैक्ट्री व भिवानी, रोहतक, हिसार के बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनता तो लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलता, उद्योग पनपते। यह हरियाणा के विकास में मील का पत्थर साबित होता। रेल कोच फैक्ट्री, महम का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पूरे इलाके का नक्शा ही बदल देता। उन्होंने कहा हैरानी की बात यह है कि इस सरकार का सोनीपत के विकास के प्रति भेदभाव वाला रवैया रहा। हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने चिठ्ठी लिख-लिखकर हमारे द्वारा मंजूरशुदा परियोजनाओं को रद्द करवाया। मुख्यमंत्री ने नवंबर 2018 में चिट्ठी लिखकर सोनीपत बाईपास समेत एनएच 334-बी को निरस्त करने की मांग की थी, लेकिन नितिन गडकरी की वजह से यह परियोजना रद्द नही हो पाई। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने इलाके ही नहीं, पूरे प्रदेश का विकास ठप कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में शराब के ठेके तेजी से खुल रहे हैं और स्कूल धड़ाधड़ बंद हो रहे हैं। विधानसभा में सरकार के जवाब से स्पष्ट है कि बाकायदा लिस्ट जारी करके 301 सरकारी स्कूलों पर ताले जड़े गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री पत्रकार वार्ता में कह रहे कि उनकी सरकार ने कोई भी स्कूल बंद नहीं किया। अब या तो विधानसभा में सरकार झूठ बोल रही है या फिर पत्रकार वार्ता में झूठ बोला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार सरकारी स्कूलों पर ताले और हर विभाग में घोटाले करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, मेयर निखिल मदान, विधायक जगबीर मलिक, विधायक जयवीर वाल्मीकि, विधायक सुरेंद्र पंवार, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, जितेंद्र हुड्डा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, ललित पंवार, बिजेंद्र आंतिल, जसपाल खेवड़ा, सतबीर, कर्नल रोहित, अभय दहिया, अमनदीप, मनोज रिढाऊ, शीला आंतिल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed