फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government's effigy tour was taken out, heaps of garbage on the streets

हड़ताल का 10वां दिन : शहर में सरकार के पुतले की निकाली शव यात्रा, जलाया, सड़कों पर लगने लगे कूड़े के ढेर

Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy tour was taken out, heaps of garbage on the streets
सोनीपत/गोहाना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शहरी सफाई व दमकल कर्मी 10 दिन से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को सोनीपत शहर में सफाई व दमकल कर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम कार्यालय के गेट से सरकार के पुतले की यात्रा निकाली, जिसमें हड़ताल पर बैठे कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारी रेलवे रोड, गीता भवन चौक, देवीलाल चौक, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचे और सरकार का पुतला दहन किया। वहीं हड़ताल के चलते सड़कों पर कूड़े का कम उठान हो रहा है। इसके अलावा गोहाना शहर में कूड़े का उठान नहीं होने से यहां पर करीब 280 टन से ज्यादा कूड़ा सड़कों पर पड़ा होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शहरी सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को निगम कार्यालय के गेट पर काफी संख्या में सफाई कर्मी व दमकल कर्मी एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। वहीं शहर में तीन दिन से कूड़े का पूरा उठान नहीं होने के कारण जगह-जगह ढेर लगने लगे हैं। इससे आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सफाई न होने से बिफरे कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर संक्रमण को न्योता दे रहे हैं। इस समस्या से परेशान कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदारों व स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि कच्चे क्वार्टर शहर का सबसे मुख्य बाजार है। यहां दूर-दूर तक के लोग सामान की खरीदारी के लिए आते हैं। जिस तरह के हालात मार्केट में हुए हैं, इससे पहले कभी नहीं हुए। दुकानदारों ने कहा कि कूड़े के ढेरों के कारण न सिर्फ संक्रमण का खतरा है बल्कि उनकी दुकानदारी पर भी असर पड़ने लगा है। उनकी मांग है कि सरकार व निगम की ओर से शहर की सफाई करवाई जाए। साथ ही कर्मियों की मांगों को पूरा कर उनकी हड़ताल समाप्त कराई जाए।

बाक्स
शहर के विभिन्न हिस्सों मे लग रहे कूड़े के ढेर, क्षेत्रवासी परेशान
गोहाना में रोजाना 35 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। बाजार में दुकानदार दुकानों के बाहर कूड़े के ढेर लगा रहे हैं। उठान नहीं होने पर कूड़े को जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। क्षेत्रवासी रामकिशन, विपिन, मनोज शर्मा, विजय वर्मा व लक्ष्मी दास आदि का कहना है कि सरकार व सफाई कर्मचारियों को जल्द ही समाधान निकालकर कूड़े के उठान का काम शुरू कर देना चाहिए। यदि कूड़े उठान का काम शुरू नहीं किया गया तो शहर में कूड़े के ढेरों में तब्दील हो जाएगा जो चिंता का विषय है। इस तरफ सरकार व सफाई कर्मचारियों को विचार करना चाहिए। कर्मचारियों की मांगों को मनवाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed