फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government's effigy burnt in protest against the arrest of sanitation workers in Karnal

करनाल में सफाई कर्मियों गिरफ्तारी के विरोध में फूंका सरकार का पुतला

Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against the arrest of sanitation workers in Karnal
गोहाना में उठान न होने के कारण सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत/गोहाना। शहरी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान गोहाना में अधिकारी कूड़े के उठान को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। कर्मियों की हड़ताल के चलते सड़कों पर कूड़ा बढ़ रहा है। उठान न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या गोहाना शहर की है। जहां नौ दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा सका। सोनीपत शहर में दो दिन से डोजर मशीन खराब होने से कूड़े का उठान कम हो रहा है। जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वहीं करनाल में हुई कर्मियों की गिरफ्तारी के विरोध में गोहाना शहर में कर्मचारियों ने जुलूस निकाला और आंबेडकर चौक पर पहुंचकर सरकार का पुतला फूंका। वहीं हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सीआईटीयू के पदाधिकारियों ने 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई व दमकल कर्मी हड़ताल पर है। गोहाना शहर कूड़े के ढेरों में तबदील होता जा रहा है। शहर में जगह- जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। रोजाना शहर में 37 टन कूड़ा एकत्रित हो रहा है, जिसका उठान नहीं हो रहा है। जिसके कारण कूड़ा सडक़ पर सड़ रहा है। जिससे लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में दो दिन से डोजर मशीन खराब होने के कारण सडक़ों पर कूड़े के ढेर बढ़ने लगे हैं। कूड़ा उठान करने में समय लग रहा है। निगम अधिकारी शहर की सफाई को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाए हैं। शहर में नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे है। कर्मचारियों की हड़ताल 29 अक्तूबर तक बढ़ने से हालात ऐसे ही रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी आज निकालेंगे सरकार के पुतले की शव यात्रा
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीएम सिटी करनाल में हुई कर्मचारियों गिरफ्तारी के विरोध में 28 अक्तूबर को सरकार के पुतले की शवयात्रा निकाली जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कह रहे हैं कि कर्मचारियों की मांग मान ली गई है। यदि यह बात सही है तो कर्मचारियों को इससे संबंधित कोई लिखित आश्वासन दे। हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सीआईटीयू के पदाधिकारियों ने 31 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही सीआईटीयू व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जुलूस निकाल फूंका सरकार का पुतला
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर गोहाना नगर परिषद के कर्मचारियों ने सरकार के पुतले के साथ जुलूस निकाला। आंबेडकर चौक पर पहुंचकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार मांगें पूरी करने की बजाय आंदोलन को खत्म करवाने की कोशिश कर रही है। वीरवार को नगरपरिषद कार्यालय में चल रहे धरने की अध्यक्षता कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी की नेता वीरमति ने की और संचालन सुनीता ने किया। वीरमति ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की बजाए हड़ताल खत्म करवाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। वहीं भाकियू (चढूनी) के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल कर्मचारियों का समर्थन करने पहुंचे। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ गोहाना के अध्यक्ष रमेश अत्री, सचिव सुरेश यादव, कथूरा खंड के अध्यक्ष दिलावर चहल, सचिव नरेंद्र शर्मा, मुंडलाना खंड के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन मलिक, धर्मपाल मलिक, नरेश, कृष्ण, होशियार सिंह, संदीप, राखी, सीमा, जयवंती आदि शामिल हुए।

सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद

सोनीपत नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed