{"_id":"6a14379eea89a211cb0a54b7","slug":"government-polytechnic-started-environmental-engineering-diploma-course-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154500-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजकीय पॉलिटेक्निक ने शुरू किया पर्यावरण इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजकीय पॉलिटेक्निक ने शुरू किया पर्यावरण इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स
Tue, 26 May 2026 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 26 May 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों के लिए एक नए एवं रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग (पर्यावरण इंजीनियरिंग) की शुरुआत की गई है। यह तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होगा। इसकी कुल 60 सीट निर्धारित की गई हैं।
युवा 10 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश में यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम पहली बार किसी भी सरकारी अथवा निजी संस्थान में शुरू किया गया है। यह पाठ्यक्रम वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।
प्रधानाचार्य प्रवेश सांगवान ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का किसी भी राज्य या केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया एवं नियमों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों में रोजगार की व्यापक संभावनाएं उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, औद्योगिक इकाइयों, नगर निकायों व विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने व स्वरोजगार स्थापित करने के अवसर भी उपलब्ध होंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि संस्थान में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की है।
प्रशिक्षित कर्मचारी पूर्ण क्षमता के साथ अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान संस्थान में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और पाठ्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।