फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government Model Culture School first in school beauty contest

Sonipat News: स्कूल सौंदर्य प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रथम

Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Government Model Culture School first in school beauty contest
फोटो संख्या51--राजकीय  मॉडल  संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ व सुंदर विद्यालय प्रतियोगिता शुरू की गई है। इस प्रतियोगिता में खंड स्तर पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सरकार की तरफ से खंड स्तर पर प्रथम आने पर 51 हजार रुपये तथा जिला स्तर पर एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि इसमें स्वच्छ पानी, सुलभ शौचालय, स्वच्छ कक्षा कक्ष, सफाई व्यवस्था तथा सुंदर पार्क व पूरे परिसर का अवलोकन करने उपरांत ग्रेडिंग प्रदान की जाती है। क्षेत्र के एकमात्र राजकीय अंग्रेजी माध्यम के मॉडल संस्कृति विद्यालय को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार को गणमान्य, शिक्षाविदों, अभिभावकों ने बधाइयां प्रेषित की हैं। विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षक के इस प्रयास के लिए प्राचार्य सुनील गोरा ने खंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रशासन व सरकार और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed