फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government made the state number one in unemployment, crime and inflation: Bhupendra Hooda

सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, अपराध और महंगाई में नंबर वन बनाया : भूपेंद्र हुड्डा

Fri, 18 Feb 2022 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Government made the state number one in unemployment, crime and inflation: Bhupendra Hooda
गोहाना में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ में विधायक व अन? - फोटो : Sonipat
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी, अपराध और महंगाई में नंबर वन बना दिया है। आज प्रदेश का युवा वर्ग देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। सीएमआईई के मुताबिक 23.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा देश में सबसे आगे है।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन कमला भावड़ के पोते के शादी समारोह में आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रिहायशी प्रमाणपत्र की शर्त 15 से घटाकर 5 साल कर दी है। इससे किसी भी राज्य का व्यक्ति आसानी से यहां का रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाकर प्रदेश में रोजगार हासिल कर सकेगा। इससे नौकरियों में अन्य राज्यों के लोगों की भागीदारी और बढ़ेगी। उन्होंने कि सरकार की नाकामी के कारण हर विभाग कर्मचारियों की किल्लत झेल रहा है। सरकार खाली पदों पर भर्ती नहीं कर रही है। आलम यह है कि अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और स्कूल-कॉलेज में शिक्षक नहीं हैं। प्रदेश की 52 हजार आंगनबाड़ी वर्कर्स ढाई महीने से आंदोलनरत हैं। आशा वर्कर्स भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। विधानसभा सत्र में कांग्रेस उनकी मांगों को उठाएगी।
विज्ञापन

दावा : कांग्रेस पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में बनाएगी सरकार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह अलग-अलग राज्यों में प्रचार करने गए थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में सरकार बनाएगी, जबकि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएगी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने मुगलपुरा में ट्रांसपोर्टर कृष्ण सैनी के भाई के निधन पर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक जगबीर सिंह मलिक, इंदुराज नरवाल, बलबीर वाल्मीकि और सुरेंद्र पंवार, पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक, पूर्व विधायक संत कुमार के साथ प्रो. वीरेंद्र, कुलदीप गंगाणा, आजाद सिंह मलिक, दुष्यंत लठवाल, रवि इंदौरा, मनोज रिढ़ाऊ, अनूप मलिक, परमेंद्र जौली, रविंद्र मोर, मलिक राज मलिक, जगदीश भावड़, बंसी वाल्मीकि, रवि इंदौरा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed