{"_id":"62c1f115191d9a4f08640f2f","slug":"government-loosening-the-pockets-of-the-public-by-increasing-gst-on-essential-commodities-bajrang-garg-sonipat-news-rtk651331294","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाकर जनता की जेब ढीली कर रही सरकार : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ाकर जनता की जेब ढीली कर रही सरकार : बजरंग गर्ग
विज्ञापन
एटलस रोड पर एक रेस्तरां में पत्रकार वार्ता करते व्यापारमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग। सं?
- फोटो : Sonipat
अखिल भारतीय व्यापारमंडल के मुख्य महासचिव एवं हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कई वस्तुओं पर जीएसटी बढ़ा दिया गया। खाद्य पदार्थों से लेकर होटल में रहना भी महंगा हो गया है। ईंट पर भी जीएसटी बढ़ा दिया है। सरकार ने आम जनता को राहत देने के बजाय उनकी जेब ढीली करने का काम किया है। सरकार की ओर से जल्द दोबारा मंथन करके जनता को राहत देनी चाहिए। बजरंग गर्ग रविवार दोपहर एटलस रोड स्थित एक रेस्तरां में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए था। चंडीगढ़ में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में उस पर कोई चर्चा नहीं की। जिससे देश की जनता के साथ सरकार ने धोखा दिया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि कपड़ा, चीनी, खेती में उपयोग आने वाले कीटनाशक व बीज पर कभी कर नहीं था, उस पर भी जीएसटी लगा दिया। जिन वस्तुओं पर 5 प्रतिशत टैक्स था, उन पर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है।
प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में है। जिसके कारण कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। प्रदेश में हर रोज व्यापारी व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, हत्या व चोरियों की वारदात हो रही है। व्यापारी अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत हैं। सरकार को व्यापारी व आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और पॉलिथीन की फैक्टरियों को तुरंत प्रभाव से बंद करना चाहिए। जब पॉलिथीन उत्पादन के लिए फैक्टरियां ही नहीं रहेगी तो पॉलिथीन कहां से मार्केट में बिकेगा। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला प्रधान संजय सिंगला, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गोयल, जिला संयोजक संजय वर्मा, जिला प्रवक्ता एवं कार्यकारी शहरी प्रधान पवन तनेजा, जिला महासचिव नरेंद्र धवन, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र सरोहा, वरिष्ठ उपप्रधान राम नारायण गोयल, उपप्रधान यशपाल अरोड़ा, उपप्रधान सुशील स्याल, पार्षद सुरेंद्र मदान, राकेश चोपड़ा, राजू वर्मा, जतिन डेंबला, बिट्टू जैन, सतीश माथुर, राजबीर सैनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।