{"_id":"686ac94b3dffcc61d501ca5b","slug":"got-the-tank-filled-scorpio-riders-ran-away-without-paying-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138997-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टंकी कराई फुल, बिना पैसे दिए भागे स्कॉर्पियो सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टंकी कराई फुल, बिना पैसे दिए भागे स्कॉर्पियो सवार
Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित बाईपास के निकट पेट्रोल पंप से तीन लोग स्काॅर्पियो की टंकी भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। उन्होंने पेट्रोल पंप से 3570 रुपये का तेल भरवाया। सेल्समैन स्कैनर लाने के लिए पीछे मुड़ा तो वे गाड़ी लेकर भाग गए। सेल्समैन ने कहा कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति के पास हथियार भी था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
बाईपास के निकट रिलायंस का पेट्रोल पंप है जहां गांव सिकंदरपुर माजरा का सचिन सेल्समैन की नौकरी करता है। सचिन के अनुसार रविवार को लगभग छह बजे वह पंप पर था। उसी समय गोहाना की तरफ से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्काॅर्पियो आई, जिसमें तीन लोग सवार थे। चालक ने उसे टंकी फुल करने को कहा।
इसके बाद उसने गाड़ी को मशीन के पास लगाया। उसने टंकी भर दी और 3570 रुपये मांगे। उसे स्कैनर लाने को कहा गया। जैसे ही वह पीछे की तरफ मुड़ा तो वे गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और सेल्समैन के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सीसीटीवी की जांच की तो पुलिस को कहीं पर हथियार नजर नहीं आया।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। सेल्समैन गाड़ी में सवार एक व्यक्ति के पास हथियार होने की बात कह रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो कहीं हथियार नजर नहीं आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
- संदीप कुमार, पीएसआइ, शहर थाना