{"_id":"661ebcda1f9dd63aeb0565ca","slug":"goods-stolen-from-forest-department-office-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116920-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वन विभाग के कार्यालय से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वन विभाग के कार्यालय से सामान चोरी
Tue, 16 Apr 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
राई। मुरथल स्थित वन विभाग के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर सामान चोरी कर ले गए। विभाग के गार्ड की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालवीय नगर निवासी मंदीप ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल बीट इंचार्ज के तौर पर कार्यरत है। वह 13 अप्रैल को सुबह ड्यूटी पर गए तो मुरथल स्थित कार्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला था। कमरे के अंदर से प्लास्टिक रबड़ का पाइप, स्टार्टर और मोटर गायब थी। रात को कोई सामान को चोरी कर ले गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन