{"_id":"680155465f91e3482b0db71a","slug":"gold-chain-and-one-thousand-rupees-stolen-from-the-flat-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135347-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फ्लैट से सोने की चेन और एक हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फ्लैट से सोने की चेन और एक हजार रुपये चोरी
Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली स्थित टीडीआई लेक ग्रोव सिटी के फ्लैट में घुसकर चोर सोने की चेन और एक हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़िता की दोस्त फ्लैट पर पहुंची तो मामले का पता लगा, जिस पर वारदात के बारे में पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से मुंबई के अंधेरी वेस्ट डीएन नगर हॉल कुंडली स्थित टीडीआई लेक ग्रोव सिटी निवासी फरिश्ता अंजीर बाग ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अशोका शिक्षण संस्थान में टीचिंग फेलो है। 13 अप्रैल को वह अशोका गई थी। रात करीब सवा आठ बजे उनके साथ रहने वाली आशा फ्लैट पर पहुंची। उसने कॉल कर बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। तब उन्होंने अपनी दोस्त को बताया कि वह अंदर नहीं है। आशा ने वार्डन फर्नांडीस को कॉल कर बुलाया। उन्होंने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर कोई नहीं था। उन्होंने देखा कि बाथरूम की चिटकनी टूटी हुई थी। जिस पर वह रात को फ्लैट पर पहुंची तो देखा कि अलमारी में रखी उनकी सोने की चेन व एक हजार रुपये चोरी मिले। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।