{"_id":"626ae4378eb5265a35615e46","slug":"gold-and-silver-jewellery-cash-and-valuables-stolen-from-the-house-of-the-principal-of-little-angels-school-sonipat-news-rtk64517280","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिटल एंजल्स स्कूल की प्राचार्य के घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिटल एंजल्स स्कूल की प्राचार्य के घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और कीमती सामान चोरी
विज्ञापन
मैपेस्को सिटी स्थित घर में लगे सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध।
- फोटो : Sonipat
सेक्टर-27 स्थित मैपेस्को सिटी में लिटल एजंल्स स्कूल की प्राचार्य के घर में घुसकर चोर दिनदहाड़े सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। प्राचार्य के साथ स्कूल में ही खेलकूद प्रभारी उनके पति वापस घर लौटे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने सेक्टर-27 थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मैपेस्को सिटी निवासी नवीन अरोड़ा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह लिटल एंजल्स स्कूल में खेलकूद प्रभारी है। उनकी पत्नी सोनिया अरोड़ा स्कूल में प्राचार्य है। वह दोनों बुधवार सुबह घर पर ताला लगाकर स्कूल गए थे। दोनों दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटे थे। घर आने पर उन्होंने देखा कि पिछला दरवाजा खुला हुआ था। घर का सामान बिखरा हुआ था। दिनदहाड़े चोर घर से हीरे की अंगूठी, हीरे के टॉप्स, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, चांदी का गले का सेट, दो जोड़ी कानों की बालियां, पांच चांदी की अंगूठी, 15 चांदी के सिक्के, 28 हजार रुपये व तीन हजार रुपये के सिक्के, चांदी की कटोरी, चांदी का लक्ष्मी-गणेश, चांदी के चांद-सूरज, दो चांदी के कंगन, जरकन सेट, मैरुन सेट, जिगजेग सेट, सिल्वर स्टोन सेट, पर्ल सेट, दो कीमती घड़ियां आदि चोरी मिला। उन्होंने चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर भी जांच कराई है।
सीसीटीवी में दिख रहा संदिग्ध
घर में लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है। घर में लगे सीसीटीवी में आरोपी दोपहर करीब पौने एक बजे से एक बजकर पांच मिनट तक बार-बार रसोई में आकर खिड़की से बाहर देेखकर वापस जाता दिख रहा है। संदिग्ध ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसका पता लगा रही है।