{"_id":"662be2c94d40c4dfbc0994ff","slug":"gold-and-silver-jewelery-stolen-from-the-bag-of-a-woman-traveling-in-a-bus-sonipat-news-c-197-1-snp1002-117427-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी
Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी हो गए। महिला पानीपत स्थित मायके से सोनीपत ससुराल आ रही थी। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्ञान नगर निवासी ज्योति ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सास-ससुर व बच्चों के साथ पानीपत मायके गई थीं। वह 23 अप्रैल को मायके से सोनीपत आने के लिए पानीपत स्टैंड से बस में सवार हुई थीं। उनके साथ सास-ससुर व दो बच्चे थे। उनके बैग में कपड़ों के साथ ही सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी की तागड़ी थी। जब वह पानीपत से सोनीपत बस स्टैंड पर पहुंचीं तो उन्होंने अपना बैग की जांच की तो आभूषण चोरी मिले। आसपास पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वह अपने घर चले गए। अब उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।