फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana demands its rights: If Gohana becomes a district, its healthcare services will improve.

गोहाना मांगे हक : गोहाना जिला बना तो यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

Mon, 29 Dec 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gohana demands its rights: If Gohana becomes a district, its healthcare services will improve.
फोटो 38: डॉ. गजराज
गोहाना। अधिकार की मांग करते हुए गोहाना को जिला बनाने के लिए अब चिकित्सक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग भी सामने आए हैं। सभी का कहना है कि गोहाना जिला बनाता है तो स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा परिवर्तन आएगा। यहां जिला स्तर का अस्पताल बनेगा और शीर्ष अधिकारी यहां मौजूद होंगे। वर्तमान में छोटी-बड़ी जांच व गंभीर उपचार के लिए बाहर भागना पड़ता है। इससे समय और धन की हानि होती है। कई बार मरीजों की स्थिति बिगड़ जाती है। अच्छी सड़क, बिजली और पानी मूलभूत जरूरत है।
विज्ञापन


गोहाना को जिला घोषित किया जाता है तो यहां का नागरिक अस्पताल स्वत: ही अपग्रेड होगा। ढाई दशक से गोहाना को जिला बनाने का आश्वासन देकर वोट लिए जा रहे हैं। अब इसका हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन


- डॉ. गजराज कौशिक



गोहाना के जिला बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार होगा। यहां एमआरआई, सिटी स्कैन जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं सुलभ होंगी। मातृ एवं शिशु देखभाल बेहतर होगी और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. ईश्वर सिंह सोलंकी

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था। गोहाना को जिला बनाया जाता है, तो यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मजबूत संभावना बनेगी। उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे।

- डॉ. कुशल जैन

सबसे बड़ा लाभ यह है कि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए सोनीपत के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला बनने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा, बड़ी औद्योगिक इकाइयां आएंगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।

- डॉ. प्रिंस




गोहाना के जिला बनने से व्यापार के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी। यह महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन है और जिला बनने के बाद यहां आवागमन और सुविधाएं दोनों बढ़ेंगी। बेहतर कनेक्टिविटी से विशेषज्ञ डॉक्टरों को यहां सेवाएं देने का प्रोत्साहन मिलेगा।

- डॉ. शुभम जैन




गोहाना जिला बनता है तो जिला अस्पताल में अत्याधुनिक पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थापित होंगी। फिलहाल गंभीर जांचों के लिए सैंपल बाहर भेजने पड़ते हैं, जिससे रिपोर्ट में देरी होती है। जिला स्तर की लैब होने से समय पर सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी।

- नवीन गर्ग, लैब टेक्नीशियन, गोहाना


जिला बनने से दवा उद्योग से जुड़ी फैक्ट्रियों की स्थापना की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे दवाइयां स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी और समय व लागत दोनों की बचत होगी। जिला स्तर की सुविधाएं मिलने से मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, नए सरकारी और निजी अस्पताल खुलेंगे।

- नितेश शर्मा, केमिस्ट




जिला बनाना पूरी तरह न्यायसंगत मांग है। इससे विकास को गति मिलेगी, विशेषकर चिकित्सा सेवाओं में। सरकारी अस्पताल के अपग्रेड होने से आधुनिक मशीनें, बेहतर उपचार और उन्नत सुविधाएं लोगों को यहीं उपलब्ध होंगी।


- डॉ. लक्ष्मी नारायण, फिजियोथेरेपिस्ट

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

फोटो 38: डॉ. गजराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed