फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Goddess Durga will be worshiped with fasting for nine days during Navratri.

Sonipat News: नवरात्र में नौ दिन उपवास के साथ होगी मां दुर्गा की आराधना

Wed, 02 Oct 2024 05:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga will be worshiped with fasting for nine days during Navratri.
फोटो 43- सोनीपत के श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में सजा मां का दरबार। स्रोत : समिति
सोनीपत। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। श्रद्धालु नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना कर व्रत धारण करेंगे।
विज्ञापन

श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर के पुजारी पंडित राजेश शौनक ने बताया कि श्रद्धालु वर्ष भर में चार बार नवरात्र मनाते हैं, लेकिन शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। मां दुर्गा ने इन नौ दिनों के युद्ध के पश्चात महिषासुर नाम के राक्षस का संहार किया था। नवरात्र के दसवें दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया जाता है। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा उनकी आराधना करने वाले भक्तों विशेष कृपा करती हैं। व्रत रखकर पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 3 अक्तूबर को सुबह 6:17 से 7:47 और 10:42 से 12:11 बजे तक कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। श्रद्धालु कलश स्थापित कर व्रत प्रारंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के नौ दिन व स्वरूप का महत्व
-प्रथम शैलपुत्री : धन, रोजगार व स्वास्थ्य के लिए
-द्वितीय ब्रह्मचारिणी : जीवन में सफलता के लिए
-तृतीया चंद्रघंटा : आत्म कल्याण व शांति के लिए
-चतुर्थ कूष्मांडा : सफलता व सुखी जीवन के लिए
-पंचम स्कंदमाता : शक्ति संचार के लिए
-षष्ठी कात्यायनी : रोगों से मुक्ति पाने के लिए
-सप्तमी कालरात्रि : आलौकिक शक्तियों व तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए
-अष्टमी महागौरी : पाप से मुक्ति, आत्म सफलता के लिए
-नवमी सिद्धिदात्री : जीवन की सभी सफलताओं के लिए

फोटो 43- सोनीपत के श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में सजा मां का दरबार। स्रोत : समिति

फोटो 43- सोनीपत के श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर में सजा मां का दरबार। स्रोत : समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed