फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Glasses were broken by blocking the way of a person going home with children, three nominated

बच्चों के साथ घर जा रहे व्यक्ति की गाड़ी का रास्ता रोककर तोड़े शीशे, तीन नामजद

Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Glasses were broken by blocking the way of a person going home with children, three nominated
बच्चों के साथ पैतृक गांव पुरखास जा रहे व्यक्ति की गाड़ी के सामने तीन युवकों ने अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रोक लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। तीनों ने उसके परिवार पर हमला करने की कोशिश की। इसको लेकर उसने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पुरखास निवासी अजीत ने बताया कि वह 12 जनवरी को देर शाम करीब पौने सात बजे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव कासंडी से अपने घर जा रहा था। जब गांव कासंडी की मंडी के पास पहुंचा तो अचानक तीन युवकों ने अपनी गाड़ी को उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी में से उन्हीं के गांव का विजय नीचे उतरा और रंजिश में उसकी गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लात मारकर सामने आ शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसका भाई नेपाल व दोस्त राहुल उर्फ डोगा भी गाड़ी से नीचे उतरे और बिट्टो से उसकी गाड़ी का साइड वाला शीशा तोड़ दिया। तीनों ने उसे बच्चों के सामने गालियां दीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश की। इस पर वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। अजीत के अनुसार तीनों आरोपियों ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की और उसे जान से मारने की भी धमकी दी। उसके अनुसार शीशे टूटने से उसे करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed