फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl students gave the message of water conservation through quiz and rally.

Sonipat News: छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी और रैली से दिया जल संरक्षण का संदेश

Mon, 11 May 2026 07:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Girl students gave the message of water conservation through quiz and rally.
फोटो : सोनीपत के पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा में आयोजित स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आठ दिवसीय जल शक्ति अभियान के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुनील त्यागी ने विजेता छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रपति अवॉर्डी सुनीता ढुल ने बताया कि अभियान के तहत छात्राओं को जल संरक्षण व जल उपयोग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कैच द रेन अभियान के तहत जल संरक्षण शपथ, इलेक्ट्रॉनिक बैनर, सामुदायिक भागीदारी के लिए एसएमसी, पीटीए की बैठक में जल संरक्षण पर विचार गोष्ठी, स्लोगन लेखन, रैली, जल जनित रोग एवं सुरक्षित पेयजल उपयोग, बाल संसद, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सुनीता ने बताया कि प्रतिदिन प्रार्थना सभा में भी सभी को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम व विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सविता, समिता, सरिता, अरुण, सुमन, वीना, पारूल, राजी, मोनिका, मुकेश, रेनू, सविता, साक्षी, पिंकी, सुषमा, ममता, सुभाष कुंडू ने सहयोग किया।

स्लोगन में परीसा, निबंध में कुंजन रही प्रथम
स्लोगन लेखन में परीसा प्रथम, मोनिका द्वितीय, प्रिया तृतीय रही। निबंध लेखन में कुंजन प्रथम, मोनी द्वितीय, फरहा तृतीय रही। प्राचार्य सुनील त्यागी ने विजेता छात्राओं को उपहार वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वह कार्यक्रम को न केवल गतिविधि समझें बल्कि जन-जन को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें। स्वयं भी जल बचाने का भरपूर प्रयास करें। उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है। इसे अपने उपयोग के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रखना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed