फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl students angry over not getting bus

Sonipat News: बस नहीं मिलने पर छात्राओं में गुस्सा

Tue, 05 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Girl students angry over not getting bus
फोटो 27- सोनीपत बस अड्डे पर खानपुर रूट पर जाने वाले यात्री कार्यशाला में बस चलवाने की मांग करने
सोनीपत। खानपुर कलां रूट पर सोमवार सुबह बस नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं ने बस चलाने के लिए खूब शोर मचाया था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें छात्राएं खानपुर कलां रूट पर निर्धारित समय पर बस चलाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना है कि समय पर बस नहीं चलने से वह पेपर में समय पर नहीं पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि अगर बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भेजना है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। रोडवेज अधिकारियों की माने तो सोनीपत-खानपुर रूट पर 6 बसें चलाई जा रही हैं, जो दिन में करीब 17 फेरे लगाती हैं। इस रूट पर हर घंटे एक बस रवाना की जा रही है। सोमवार को सोनीपत बस डिपो से 28 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई थीं। इससे लोकल रूट प्रभावित रहे। हालांकि इस बीच भी खानपुर कलां रूट पर तीन बसें रवाना की गई थीं।
विज्ञापन

वहीं छात्राओं व दैनिक यात्रियों का कहना है कि सुबह पहली बस करीब सवा सात बजे रवाना होती है, लेकिन सोमवार को बस नहीं भेजी गई। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। छात्राओं व यात्रियों ने मांग की है कि खानपुर कलां रूट पर चलने वाली बसों में सुबह व शाम के फेरे न काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर नहीं है अन्य व्यवस्था
दैनिक यात्रियों ने बताया कि खानपुर रूट पर रोडवेज बस के अलावा अन्य परिवहन के साधन कम हैं। सुबह रोडवेज बस नहीं चलेगी तो वह समय पर शिक्षण संस्थान व काम धंधों पर नहीं पहुंच पाते। इसी प्रकार शाम को 5 बजे आखिरी बस सोनीपत वापस आती है। इसके अलावा सोनीपत आने को अन्य विकल्प नहीं है।

वर्जन
सोनीपत बस अड्डे से सोमवार को प्रशासनिक ड्यूटी पर 28 बसें भेजी गई थीं। इससे लोकल रूट प्रभावित रहे। हालांकि खानपुर रूट पर तीन बसें रवाना कर दी गई थीं। छात्राओं व दैनिक यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का हरसंभव प्रयास किया जाता है। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत

फोटो 27- सोनीपत बस अड्डे पर खानपुर रूट पर जाने वाले यात्री कार्यशाला में बस चलवाने की मांग करने

फोटो 27- सोनीपत बस अड्डे पर खानपुर रूट पर जाने वाले यात्री कार्यशाला में बस चलवाने की मांग करने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed