{"_id":"65f20cdcde08e49b9b0925a4","slug":"girl-dies-due-to-drowning-in-bucket-filled-with-water-sonipat-news-c-197-1-snp1002-115301-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
गोहाना। गौतम नगर में एक साल की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची की मां छत पर काम कर रही थी। वह जब नीचे आई तो बच्ची बाल्टी में डूबी हुई थी। वह बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की है।
गौतम नगर निवासी सतीश कुमार चारपाई की बिक्री के लिए बुलंदशहर गया था। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे थे। सबसे छोटी एक साल की बेटी रूही घर के आंगन में खेल रही थी। उस समय उनकी मां उसे खेलते हुए छोड़कर किसी काम से छत पर चली गई। इसी बीच रूही खेलते हुए पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और बाल्टी में गिर गई। थोड़ी देर बाद जब बच्ची की मां छत से नीचे आई तो रूही का मुंह और धड़ पानी की बाल्टी के अंदर था और पैर ऊपर उठे हुए थे। उसने बेटी को बाल्टी से निकाला और तत्काल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहर थाना गोहाना से पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई की।