फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   girl commited suicide due to tease neighbor

बेटी का सहपाठी से हुआ झगड़ा तो पिता करने लगा पड़ोसी छात्रा को परेशान, फंदा लगाकर दी जान

Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
girl commited suicide due to tease neighbor
कुंडली (सोनीपत)। कुंडली स्थित एक कालोनी में रहने वाली छात्रा ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के चचेरे भाई ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है उनके पड़ोसी की बेटी भी उसकी बहन के साथ पढ़ती थी, जिसके साथ स्कूल में उसकी बहन का झगड़ा हो गया था। जिसके चलते पड़ोसी उसकी बहन को तंग करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कुंडली स्थित कालोनी में परिजनों संग किराए पर रहने वाली लड़की (13) ने बुधवार को अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। मामले को लेकर लड़की के चचेरे भाई ने अपने पड़ोसी सोनू पर उसकी बहन को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। चचेरे भाई ने बताया कि सोनू की बेटी उसकी बहन के साथ स्कूल में पड़ती थी। दोनों एक ही स्कूल की छात्रा थी। उसकी बहन का सोनू की लड़की के साथ किसी को बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद से सोनू उसकी बहन को गली में आते-जाते परेशान करने लगा था। उन्होंने उसे समझाया भी था, लेकिन वह उसकी बहन को तंग करता रहा। उससे ही तंग आकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस ने चचेरे भाई के बयान पर सोनू के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
लड़की ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी है। उसके चचेरे भाई ने पड़ोसी पर उसकी बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोपी की बेटी और आत्महत्या करने वाली लड़की एक साथ पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उनका झगड़ा होने के बाद आरोपी अपनी बेटी की मदद के नाम पर छात्रा को तंग करने लगा था। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार एसएचओ, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed