{"_id":"656cbb8c7806ae89090bc7a9","slug":"girl-cheated-of-rs-90-thousand-by-calling-as-lic-agent-sonipat-news-c-197-1-snp1002-10268-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एलआईसी एजेंट बनकर कॉल कर युवती से 90 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एलआईसी एजेंट बनकर कॉल कर युवती से 90 हजार रुपये की ठगी
Sun, 03 Dec 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। साइबर अपराधी ने एलआईसी एजेंट बनकर गांव धनाना की युवती से 90 हजार रुपये ठग लिए। युवती के परिजनों की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव धनाना निवासी सुरेश ने बताया कि 23 सितंबर को वह घर पर नहीं थे। उनका मोबाइल घर पर था। उस समय उनके मोबाइल पर कॉल आई। व्यक्ति ने खुद को एलआईसी एजेंट बताकर मुझसे बात करवाने के लिए कहा। उसने उनकी बेटी का नाम लेकर कहा कि उन्हें कुछ रुपये भेजने हैं। उसके बाद एक हजार रुपये भेजने का जाली मैसेज भी भेज दिया। उसके बाद कहा कि उसने गलती से 30 हजार रुपये और भेज दिए हैं। उसने उनकी बेटी को इसी तरह झांसे में लेकर अपने खाते में 90 हजार रुपये डलवा लिए। जब उन्होंने बैंक खाता की राशि की जांच की तो उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया था। उनके साथ 90 हजार रुपये की ठगी हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार उनके बैंक खाते में 1.60 लाख रुपये थे। उन्होंने बैंक खाते को बंद करा दिया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही ठगी करने वाले का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, प्रभारी, बरोदा थाना।