{"_id":"684887d27fc3274a8c0c8257","slug":"girl-and-home-guards-mobile-snatched-sonipat-news-c-197-1-snp1001-137858-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवती और होमगार्ड का मोबाइल झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवती और होमगार्ड का मोबाइल झपटा
Wed, 11 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। झपटमारों ने युवती और होमगार्ड का मोबाइल फोन झपट लिया। कुंडली व मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
रामनगर कॉलोनी सोनीपत की रहने वाली प्रीति ने बताया कि वह कुंडली की फैक्टरी में नौकरी करती है। वह कंपनी से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। जब वह नगर पालिका कुंडली के कार्यालय के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उनका एप्पल का मोबाइल छीन लिया। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं पानीपत के गांव मतलौड़ा निवासी सचिन ने बताया कि वह हरियाणा गृह रक्षी विभाग में नौकरी करते हैं। वह अपने चाचा के साथ कार से आए थे। वह कुराड़ गांव के बाईपास पर उतर गए। वह गुरुग्राम जाने के लिए मुरथल अड्डा की तरफ जा रहे थे तो किसी की कॉल आ गई। वह बात करते हुए चल रहे थे। जब वह सर्विस रोड से मुरथल आ रहे थे तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।