{"_id":"5d5eeea58ebc3e6c5e51ef2a","slug":"gilr-death-in-train-accident-sonipat-news-rtk513314389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः मोबाइल पर मां से बात कर रही थी युवती, ट्रेन से कटकर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपतः मोबाइल पर मां से बात कर रही थी युवती, ट्रेन से कटकर हो गई मौत
Fri, 23 Aug 2019 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिंदू कन्या कॉलेज के पास बुधवार दोपहर बाद रेलवे लाइन पार कर रही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छात्रा के साथ जिस समय हादसा हुआ, उस समय वह अपनी मां से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी और उसने ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव बागडू निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी नीति (24) ने हिंदू कन्या कॉलेज से बीए पास की थी और वह शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। वह बुधवार दोपहर बाद कोचिंग सेंटर से निकलकर हिंदू कन्या कॉलेज में बीए का प्रमाण पत्र लेने जा रही थी। उस दौरान नीति अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात करने लगी।
विज्ञापन
जब वह कॉलेज के पास रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी, उसी दौरान दिल्ली की तरफ से ट्रेन आ गई। जिस पर नीति ने ध्यान नहीं दिया और उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन