फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gift: 100 bed ESI hospital will be built in the district

सौगात: जिले में बनेगा 100 बेड का ईएसआई अस्पताल

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Gift: 100 bed ESI hospital will be built in the district
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले दो लाख से ज्यादा श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी बजट में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल की सौगात दी गई है। अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की टीम जमीन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पहले राई औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने जमीन दी थी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की टीम दो बार जमीन का निरीक्षण कर चुकी है। करीब साढ़े छह एकड़ जमीन पर हाईटेंशन लाइन और तालाब अस्पताल निर्माण में बाधा बन गए। ऐसे में ईएसआईसी की केंद्रीय टीम ने जमीन को फाइनल नहीं किया।
विज्ञापन

ईएसआईसी के अधिकारियों का कहना है कि जिले में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल के लिए जमीन की तलाश जारी है। जमीन फाइनल होने के बाद सरकार से बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले में 100 बेड के ईएसआई अस्पताल की सौगात मिली है। जल्द ही जमीन को चयन करने के बाद सरकार से बजट लिया जाएगा। इसके बाद टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अस्पताल की जमीन के लिए तलाश जारी है।- डॉ. रेनू, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, ईएसआईसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed