{"_id":"6a4d01e2e77a0a91db0a4910","slug":"ghasauli-power-substation-becomes-operational-supply-to-cover-11-villages-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156594-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घसौली का बिजली घर शुरू, 11 गांवों में होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घसौली का बिजली घर शुरू, 11 गांवों में होगी आपूर्ति
Tue, 07 Jul 2026 07:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव घसौली में 33 केवी बिजली घर का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव घसौली में करीब 4.5 करोड़ रुपये से स्थापित 33 केवी बिजलीघर का विधायक देवेंद्र कादियान ने बटन दबाकर शुभारंभ किया। एक एकड़ पंचायती जमीन पर स्थापित बिजली घर से घसौली सहित आसपास के 11 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विधायक ने बताया कि गन्नौर पावर हाउस के ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई गई है। नए बिजली घर से घसौली, रामनगर, चंदौली, उमेदगढ़, पबनेरा, धतूरी, बड़ी, सनपेड़ा, पिपली खेड़ा, खेड़ी तगा व शाहपुर तगा गांव को राहत मिलेगी।
बिजली घर में 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उद्देशीपुर, बजाना कलां और आहुलाना के बिजली घर भी बनकर तैयार हैं । जल्द इनको भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उपमंडल अभियंता सतीश गोयत ने बताया कि पहले इन गांवों पर अधिक लोड होने से कट लगते थे लेकिन अब नए बिजली घर से फीडरों का लोड कम होगा और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू रहेगी।