फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Get consultation at the district hospital, not medicine

Sonipat News: जिला अस्पताल में परामर्श पाएं, दवा नहीं

Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Get consultation at the district hospital, not medicine
फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में एक महीने से दवाइयों की कमी है। जिला अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श मिल रहा है मगर दवा बाहर से खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल में मरीजों का दर्द लगातार बढ़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 1800 से ज्यादा ओपीडी हो रही है लेकिन यहां मरीजों को दर्द निवारक दवाएं तक नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में दवाइयां नहीं होने से चिकित्सक की तरफ से ओपीडी पर्ची पर लिखी दवाई बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। बच्चों के लिए बुखार व एलर्जी की दवा तक नहीं है। मरीजों के लिए कैल्शियम की दवा का टोटा है तो नशा छुड़ाने के लिए ट्रामाडोल नामक दवा तक नहीं है।
विज्ञापन

दवाओं की आपूर्ति के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अस्पताल में डॉक्टर जिन दवाओं को मरीजों की ओपीडी पर्ची पर लिख रहे हैं उनमें से कुछ दवाइयां अस्पताल की डिस्पेंसरी में मिल जाती हैं तो अन्य मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। इनमें अधिकतर ऐसी दवाइयां हैं जो सामान्य बीमारी में मरीजों को जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक जुकाम, बुखार से पीड़ित पांच साल तक के बच्चों को कफ सिरप नहीं सलाह दे रहे हैं। इससे ज्यादा उम्र के बच्चों को टैबलेट लिख रहे हैं। सलाह दे रहे हैं कि चिकित्सक को दिखाने के बाद ही दवा दें। मेडिकल स्टोर से खरीदकर कफ सिरप न पिलाएं। छोटे बच्चों में खांसी-जुकाम की समस्या एलर्जी से होती है।
अस्पताल में बच्चों के उपचार से लेकर एंटीबायोटिक में अमोक्सी-288, एलर्जी के लिए सिट्राजिन सिरप और बुखार के लिए पीसीएम सिरप नहीं है।
अपने बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल में आया हूं। बच्चों को कई दिन से बुखार हो रहा है। चिकित्सक से परामर्श मिल गया लेकिन बुखार के लिए डिस्पेंसरी से दवा नहीं मिल पाई है। -दिनेश, लिवान

बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी दवाओं का टोटा है। मेरे पैर में काफी दिन से दर्द है लेकिन दर्द निवारक दवा नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। -दीपक, जैनपुर।

जिला अस्पताल में बच्चों की दवा नहीं मिल रही है। बाहर मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। इससे परेशानी हो रही है। -सपना, सोनीपत।
सर्दी के मौसम में बच्चों को ठंड लगने की वजह से खांसी, कफ और सांस की दिक्कत होती है। ज्यादातर मामलों में एलर्जी रहती है। अभिभावकों से अपील है कि बिना चिकित्सक की सलाह के सिरप न खरीदें। डॉक्टर ने जो लिखा है वह भी बिना दिखाए बच्चों को देने से बचें। -डॉ. विशाल सैनी, बाल रोग विशेषज्ञ।

रोहतक वेयर हाउस से दवाएं सोमवार तक मगा ली जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया के दौरान दवाओं की पूर्ति करने वाली एजेंसी देरी से आ पाई है। टेंडर का आवंटन एक साल के लिए किया गया है। अगले सप्ताह से दवाओं की पूर्ति होनी शुरू हो जाएगी। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन।

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

फोटो 10: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed