फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   General meetings were not held due to lack of quorum.

Sonipat News: कोरम पूरा नहीं होने पर नहीं हुईं आम सभाएं

Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
General meetings were not held due to lack of quorum.
गोहाना। खंड के गांवों में शनिवार को ग्रामसभाएं स्थगित हो गईं। कारण किसी भी गांव में कोरम पूरा नहीं हुआ। हालांकि, अब अगली बैठक कब होगी तय नहीं हो सका है। इसके लिए गांव के वोटरों का 40 फीसदी कोरम पूरा होना जरूरी है।
विज्ञापन

दरअसल, खंड के सभी 35 गांवों में 17 व 18 जनवरी को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गई थीं। ग्राम सचिव सावन के अनुसार इनमें सरकारी योजनाओं लाडो लक्ष्मी, बुढ़ापा व दिव्यांग पेंशन व अन्य की जानकारी दी जानी थी।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2025-26 में किए गए विकास कार्य बताए जाने थे। साथ ही वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जानी थी। ग्रामीणों के आधार कार्ड व वोटर कार्ड में कमी, फैमिली आईडी में संशोधन के बारे लोगों को जागरूक किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन गांवों में होनी थी सभा
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आंवली, बली ब्राह्मणान, बरोटा, भैंसवाल कलां, भैंसवाल कलां मिठान, बीधल, बिलबिलान, गामड़ी, गढ़ी सराय नामदार, गढ़ी उजाले खां, गिवाना, जसराना, जौली, कैलाना खास, ककाना भादरी, कासंडा, कासंडी कटवाल, खेड़ी दमकन, लाठ, माहरा, मोई हुडा, नगर, न्यात, पूठी, रभड़ा, रिवाड़ा, रूखी, रूखी पाना, सैनीपुरा, सरगथल, सिकंदरपुर माजरा, तिहाड़ मलिक, वजीरपुरा में ग्रामसभा होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed