{"_id":"64ef98f53c2efa389f0b180f","slug":"geeta-vidya-mandir-students-tied-rakhi-to-pm-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5255-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गीता विद्या मंदिर की छात्राओं ने पीएम को बांधी राखी, चंद्रयान पर आधारित राखी खुद तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गीता विद्या मंदिर की छात्राओं ने पीएम को बांधी राखी, चंद्रयान पर आधारित राखी खुद तैयार की
Thu, 31 Aug 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:01 AM IST
सार
छात्रा कशिश, राधिका, पूर्वा व जिया ने 30 अगस्त को सुबह पीएम आवास पर चंद्रयान पर आधारित तैयार की गई राखी प्रधानमंत्री को बांधी। विद्यालय पहुंचकर छात्राओं ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को राखी बांधती गीता विद्या मंदिर की छात्राएं। विद्यालय
विस्तार
सोनीपत के गोहाना के गुढा रोड स्थित गीता विद्या मंदिर की 4 छात्राओं ने रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधी। छात्राओं ने चंद्रयान पर आधारित राखी खुद तैयार की और प्रधानमंत्री आवास पर जाकर बांधी।
विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को राखी बांधने के लिए पत्र भेजा था। 27 अगस्त को उन्हें इसके बारे में मंजूरी मिली। 30 अगस्त को सुबह पीएम आवास पर छात्रा कशिश, राधिका, पूर्वा व जिया ने चंद्रयान पर आधारित तैयार की गई राखी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी। छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वे प्रधानमंत्री को राखी बांधकर आई हैं।