फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gatishakti special train will run for two days in Navratri on Delhi-Katra route

नवरात्र में दो दिन चलेगी दिल्ली-कटड़ा रूट पर गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन

Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gatishakti special train will run for two days in Navratri on Delhi-Katra route
नवरात्र में माता वैष्णो देवी के लिए दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा देने के लिए रेलवे बोर्ड ने दिल्ली-कटड़ा मार्ग पर गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 30 सितंबर और 2 अक्तूबर को चलाई जाएगी। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा। रेलवे की ओर से इस ट्रेन में सोनीपत के यात्रियों के लिए 54 सीट उपलब्ध करवाई है, जिससे दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले दैनिक व अन्य यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

नवरात्र में कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले श्रद्धालुओं की अधिकता रहती है, जिसकी वजह से ट्रेनों में भीड़ अधिक रहती है। यात्रियों को कई बार टिकट नहीं मिल पाता है। यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने दो दिन स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा। जिले के श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन में 54 सीट उपलब्ध करवाई गई है। हालांकि अभी तक गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन के लिए किसी यात्री ने टिकट बुक नहीं करवाया है। दिल्ली-कटड़ा गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन (04605) 30 सितंबर को दिल्ली से रात 11:45 बजे कटरा के लिए रवाना होगी। रात 12:28 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और यहां पर दो मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होती हुई ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं वापसी में 1 अक्तूबर को कटरा-दिल्ली गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन (04606) कटरा से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। कटरा से चलकर यह ट्रेन सुबह 8:52 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। सुबह 10:45 पर दिल्ली पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार 2 अक्तूबर को भी दिल्ली से कटरा व 3 अक्तूबर को कटरा से दिल्ली के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से माता वैष्णव देवी जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा ।
विज्ञापन

मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
जनरल श्रेणी के डिब्बों वाली दिल्ली-कटड़ा गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन का मार्ग में मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। जिनमें सोनीपत के अलावा पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं यात्री
रेलवे ने दिल्ली से कटड़ा के लिए नवरात्र में स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की सुविधा के लिए अच्छा निर्णय लिया है। नवरात्र में माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ का बढ़ना लाजिमी है, लेकिन अब अन्य ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। -सुरजीत कुमार दीवान
गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को कटरा जाने में सुविधा होगी। नवरात्र के दिन में माता वैष्णो देवी जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। कई बार ट्रेनों में टिकट आरक्षण करवाने के लिए लंबी-लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता है। रिजर्वेशन के बाद भी ट्रेनों में सीट कन्फर्म नहीं हो पाती। अब स्पेशल ट्रेन के चलने से श्रद्धालुओं को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। -भगवान दास
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अच्छा निर्णय लिया है। लेकिन दो दिन ही स्पेशल ट्रेन चलाने का कोई फायदा नहीं है। रेलवे को पूरे नवरात्रों के दौरान 10 दिन के लिए स्पेशल ट्रेन को चलाना चाहिए ताकि मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा जाने वाले श्रद्धालुओं को अन्य ट्रेनों का सहारा न लेना पड़े। स्पेशल ट्रेन के चलने से खासतौर पर श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा। -विनोद

रेलवे ने नवरात्रों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 30 सितंबर और 2 अक्तूबर को दिल्ली-कटड़ा रूट पर गतिशक्ति स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वापसी में यही ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन का दिल्ली-कटड़ा मार्ग में सोनीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। इस ट्रेन में सोनीपत के लिए रेलवे की ओर से 54 सीट उपलब्ध करवाई गई हैं। -मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed