फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garhi Kesari-Badi Road stuck in a state of disrepair; commuters plagued by dust and potholes.

Sonipat News: पत्थरों में अटकी गढ़ी केसरी-बड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से राहगीर परेशान

Tue, 30 Jun 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Garhi Kesari-Badi Road stuck in a state of disrepair; commuters plagued by dust and potholes.
फोटो : सोनीपत के गढ़ी केसरी-बड़ी सड़क मार्ग पर डाले गए पत्थर। स्रोत: ग्रामीण
गन्नौर। गढ़ी केसरी से बड़ी रोड तक बनने वाले मार्ग का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सड़क पर पत्थर डालने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी सड़क, उबड़-खाबड़ रास्ता और धूल वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।ग्रामीण सुशील, नवीन, अंकित, विनोद का कहना है कि इस मार्ग पर पत्थर बिछे होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है जबकि धूल उड़ने से आसपास के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विधायक देवेंद्र कादियान ने अप्रैल में गन्नौर से गढ़ी केसरी होते हुए बड़ी रोड तक बनने वाली इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) की योजना के तहत बनने वाली इस सड़क पर दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जानी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के दौरान अधूरी सड़क लोगों की परेशानी और बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed