फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage picked up from plots, grass cleaned

Sonipat News: प्लॉटों से उठाया कूड़ा, साफ की घास

Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 06 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Garbage picked up from plots, grass cleaned
फोटो 05: सोनीपत के सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में सफाई कर्मियों से कूड़े के ढेर उठवाते मेयर राजी
सोनीपत। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने हर शनिवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत भारत माता चौक से की। उन्होंने अधिकारियों को वार्ड अनुसार सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने दिल्ली रोड पर भारत माता चौक से मामा भांजा व ककरोई रोड चुंगी से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में कार्यकर्ताओं एवं पार्षद नवीन तंवर, मोनिका नागर के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत कूड़े के ढेर उठवाए गए और सड़क किनारे घास की सफाई की गई।
विज्ञापन

सूरी पेट्रोल पंप वाली गली में खाली प्लॉटों में कई माह से पड़े कूड़े को उठवाया गया। मेयर ने बताया कि स्वच्छता अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत 1 से 6 जुलाई तक विशेषकर स्कूलों में बच्चों को स्वच्छता रखने के तरीके सिखाए गए। इसके अलावा घर-घर स्वच्छता व मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 से 13 जुलाई तक संस्थाओं की तरफ से संचालित पड़ोस में स्वच्छता अभियान, स्वयं सहायता समूहों, एनएसएस-एनसीसी स्वयंसेवकों की सहभागिता, सड़कों की सफाई, कूड़े को हटाया जाएगा। 14 से 20 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान, सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और रखरखाव की निगरानी की जाएगी।

21 से 27 जुलाई तक नालियों और नालों की सफाई, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में फॉगिंग-छिड़काव, नालियों में कूड़ा फेंकने के खिलाफ सामुदायिक सतर्कता फैलाई जाएगी।
28 से 31 जुलाई तक बाजारों, स्ट्रीट फूड, परिवहन केंद्रों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed