फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage in industrial area is set on fire at night In Sonipat

Sonipat: रात होते ही औद्योगिक क्षेत्र के कूड़े में लगा दी जाती है आग, बढ़ते प्रदूषण से घुट रहा दम

Sat, 14 Oct 2023 08:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 08:59 PM IST
सार

जठेड़ी स्थित उद्योग कुंज के पास रात को आग धधकती दिखाई दी। धुआं उठता रहा। सोनीपत में शनिवार एक्यूआई 340 दर्ज किया गया जो एप पर पूरे देश में सर्वाधिक दिखाई दिया। पराली जलाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। सप्ताह में पांच जगह पराली जली। 

विज्ञापन
Garbage in industrial area is set on fire at night In Sonipat
सोनीपत के गांव जठेड़ी के पास कूड़े में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली-एनसीआर में शामिल सोनीपत में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने के बाद भी सोनीपत में शनिवार को एप पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 340 दिखाई दे रहा है। एप पर दिख रहे अन्य शहरों में यह सबसे अधिक दिख रहा है। हालांकि सुबह यह 321 था, लेकिन देर शाम यह 340 पर पहुंच गया। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब है।

विज्ञापन


प्रदूषण फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। न तो उद्योगों की तरफ से खुले में जहरीला कचरा जलाए जाने के मामलों में कमी आ रही है और न ही पराली जलाने पर पूर्णतया रोक लग पाई है। अधिकारियों ने एनजीटी के आदेश पर 15 दिनों में कई जगह कूड़ा जलाए जाने पर कार्रवाई की है, लेकिन आग लगने के मामले में अब भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार शाम को सोनीपत में एक्यूआई 340 पर पहुंच गया। यह बेहद खराब श्रेणी में आता है। सुबह से दोपहर तक यह 321 दर्ज किया गया था। बेहद खराब श्रेणी में होने के चलते हृदय, दमा रोगियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने 1 अक्तूबर से ग्रैप लागू कर दिया है। ग्रैप के बावजूद सोनीपत में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर दिखाई दे रहे आंकड़े में सोनीपत देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। सोनीपत के बाद मुजफ्फरनगर का एक्यूआई में 306, करनाल का 282 व कुरुक्षेत्र का 270 दिखाई दिया। ग्रैप लागू होने से प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर पाबंदी लगा दी गई है। औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर रोक लगाई गई है, लेकिन एनजीटी के आदेशों को खूब धुआं धुआं किया जा रहा है।

औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्टरियों से निकलने वाला जहरीला वेस्ट खुलेआम आग के हवाले किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में हालात ऐसे हैं कि कूड़े को रात के समय आग के हवाले कर दिया जाता है। राई व कुंडली क्षेत्र में लगातार कूड़े को आग के हवाले किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण घंटों आसपास का वातावरण बेहद प्रदूषित रहा और लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया।

दिन में की गई कार्रवाई तो रात को लगे जलाने
फैक्टरियों के जहरीले कूड़े में आग लगाने से लगातार फैल रहे प्रदूषण की शिकायत बढ़ने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई भी की है। 15 दिनों में कूड़े में आग लगाने के दो मामलों में चालान किए गए हैं और प्रत्येक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद उद्योगपति व अन्य लोग नहीं मान रहे हैं। अब दिन की बजाय रात के समय कूड़े को आग के हवाले कर रहे हैं, जिससे हवा प्रदूषित हो रही है।

खेतों में अवशेष जलाने से भी बढ़ा प्रदूषण
खेतों में अवशेष जलाए जाने की घटनाओं पर प्रशासन लगातार नजर रखे हुए और किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। उसके बावजूद फसल अवशेष जलाए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर 67 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। सप्ताह भर में पांच स्थानों पर पराली जलाने के मामले में सामने आए हैं। हालांकि शनिवार को कोई मामला सामने नहीं आया।


ग्रैप पीरियड लागू है। पिछले दिनों उपायुक्त ने बैठक लेकर उद्योगपतियों को सलाह दी थी कि प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर रोक लगाएं। फैक्टरियों से निकलने वाले कूड़े में आग लगाने से वातावरण में खतरनाक प्रदूषण फैलता है। लगातार नजर रखी जा रही है और कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। -अमित कुमार, एसडीएम, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed